कमलनाथ सरकार की विफलताओं को लेकर थांदला में भाजपाइयों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:कमलनाथ सरकार की विफलताओं को लेकर थांदला में भाजपाइयों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

झाबुआ जिला के थांदला विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जन हितैषी योजनाओं को बंद करने तथा घोषणा पत्र के अनुसार अपने वादों को पूरा नही करने के आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, सीसीबी पूर्व चेयरमेन गौरसिंग वसुनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबर, नगर परिषद मेघनगर अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, श्यामा ताहेड, पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, आदी क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रुप में पहुचकर ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया कि सारी योजना बन्द थाई गी जागो म्हारा ग्रामीण भाया क्यों हुत्ता हो निन्दर मा गीत गाते हुए, कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकलते हुए ।तहसील कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को सरकार से जन हितैषी योजनाओं को पुन चालू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने बताया कांग्रेस सरकार जैसी झूठी सरकार उन्होंने आज तक नही देखी। कांग्रेस सरकार ने जो कहा वह बिल्कुल नही किया। आज अनेक जन हितैषी योजनाएं बन्द हो गई है।
किसान के ऋण माफी भी उनके साथ धोखा है साथ ही कई योजनाओं के नाम बदल कर उन्हें अपना बता रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सरकार में किसान खुशहाल था, व्यापारी खुश थे, महिलाएं सुरक्षित थी यहाँ तक कि प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर हो रहा था आज सभी ठप्प पड़ गया है।
कांग्रेस के राज में बिजली गुल चारों तरफ अंधेरगर्दी है, यहाँ तक कि प्रशासन भी इनकी कठपुतली बन गया है।
यह सब बन्द होना चाहिए और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यदि जन हितैषी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ नही करती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि व नेताओं ने भी अपनी बात रखी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version