पुरानी छावनी पर पहुंच कर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने देखी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य की प्रगति | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुरानी छावनी पर पहुंच कर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने देखी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य की प्रगति | New India Times

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग रायरू से नयागाँव तक के चल रहे निर्माण कार्य के बारे में कल ग्वालियर आगमन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को अवगत कराया गया।

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा सड़क के बड़े बड़े गड्ढो का भराव उपरांत अब मुख्य सड़क के दोनों तरफ सड़क निर्माण हेतु मुरम गिट्टी को बिछा कर उसको रोलर से पक्का किया जा रहा है वेस मजबूत होने के बाद डामरीकरण बारिश के बाद प्रारम्भ किया जाएगा।

आज पुरानी छावनी पर पहुंच कर ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्य प्रगति देखी।
ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ प्रशांत मौर्य, मनोज शर्मा, रजत सविता, जमील खान उपस्थित थे।

पुरानी छावनी पर पहुंच कर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने देखी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य की प्रगति | New India Times

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरी जी से चर्चा की थी, उसके बाद कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सड़क निर्माण को लेकर पी डब्लू डी अधिकारियों को निर्देश दिए थे तब कही जाकर दिनाँक 21 जुलाई 2019 को सड़क निर्माण प्रारम्भ हुआ था, जिसका विधि विधान से पूजन भी किया गया था ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि समस्या आपकी, संघर्ष हमारा कार्यक्रम के तहत लोगो की समस्याओं के निराकरण की पहल का अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल मार्गदर्शन में रायरू से लेकर नयागांव तक का 28 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य जल्द कुछ महीनों में पूर्ण होगा।

सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि हम लगातार सड़क निर्माण के कार्य पर निगाह रखे हुए है एवं ग्वालियर कलेक्टर माननीय अनुराग चौधरी सहित, सभी अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग के संभंध है संवाद बनाये हुए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version