राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना जी को ज्ञापन सौंप कर की क्षतिग्रस्त सड़क के दुरूस्तीकरण की मांग | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना जी को ज्ञापन सौंप कर की क्षतिग्रस्त सड़क के दुरूस्तीकरण की मांग | New India Times

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना जी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है जिसमें मुख्य रूप से महोली रोड से हाईवे तक जोड़ने वाली इंडस्ट्री एरिया मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है जिससे व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें बेहद खराब स्थिति में हैं। क्षेत्र मे स्वच्छता सफाई की स्थिति खराब है। महोदय आपको अवगत कराना है कि मथुरा महानगर निगम औद्योगिक क्षेत्र से टैक्स वसूलता है परंतु साफ सफाई बिल्कुल भी नहीं कराता। महानगर निगम टैक्स वसूलना बंद करें या फिर औद्योगिक क्षेत्र की साफ सफाई कराए। श्रीमान जी से निवेदन है कि इस संबंध में या तो नगर निगम को या यूपीएसआईडीसी को साफ सफाई के मामले में निर्देशित करने की कृपा करें। औद्योगिक क्षेत्र में प्लांटेशन करवाने की कृपा करें जिन जगहों पर प्लांटेशन की आवश्यकता है उन जगहों उन जगहों को चिन्हित कर पेड़ लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने की कृपा करें लाइट लगी हुई है वह ठीक से काम नहीं कर रही है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन श्रीमान जी से निवेदन करता है औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराने की कृपा करें।

बीएसएनएल वेंडरों का भुगतान किए जाने के संबंध में ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय मंत्री गजेंद्र शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगत प्रशांत अग्रवाल, प्रदेश मंत्री मानवेंद्र सिंह पांडव, जिला अध्यक्ष आशुतोष गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, श्याम बिहारी पालीवाल, कपिल गोयल, मनोज अग्रवाल, कौशल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version