प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अंतर्गत सेवा सप्ताह में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने की बस स्टेंड पर सफ़ाई एवं लालबाग रोड पर पौधरोपण | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अंतर्गत सेवा सप्ताह में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने की बस स्टेंड पर सफ़ाई एवं लालबाग रोड पर पौधरोपण | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरूवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पक बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाकर अपना योगदान दिया। इस दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने भी घरेलू अंदाज़ में झाड़ू लगाकर दीवारों और फर्श को पानी से न केवल साफ किया बल्कि उन्हों ने सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि मा. मोदी जी द्वारा देश के उत्थान हेतु लिए गए संकल्पों की पूर्ति के लिए योगदान देने का प्रण लें।
श्रीमती चिटनिस के साथ महापौर अनिल भोंसले, नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, मुकेश शाह, चिंतामन महाजन, सँभाजीराव सगरे, रुर्देश्वर एंडोले, किशोर राठौड़, सुभाष मोरे, किशोर कामठे, श्रीमती करुणा भट्ट, मुफद्दल हूसैन बैकरी वाला, डॉ. कविता सूर्यवंशी, श्रीमती सावित्री बत्रा सहित अन्य साथियों ने सफाई अभियान में भाग लेकर अपना सहयोग दिया। इसके पश्चात श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने लालबाग पुलिस थाने में सामने रोड पर बने डिवाइडर पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version