"इत्तेहाद सोशल फाउंडेशन" ने 500 गरीब छात्रों में वितरित की निःशुल्क कापियां | New India Times

Edited by Sabir Khan; लखनऊ, NIT; ​​

"इत्तेहाद सोशल फाउंडेशन" ने 500 गरीब छात्रों में वितरित की निःशुल्क कापियां | New India Times“इत्तेहाद सोशल फाउंडेशन” नामक सामाजिक संस्था ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में लगभग 500 गरीब व असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियां वितरित की। इत्तेहाद सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माईल खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार इत्तेहाद सोशल फाउंडेशन की बस्ती शाखा ने आज सुबह 9 बजे से लोहटी पंचायत भवन में लगभग 500 गरीब और असहाय कक्षा 1 से 12 वीं तक के छात्रों को उनकी कक्षा में लगने वाली कापियों के अनुसार सबको निःशुल्क कॉपियां वितरित की गयी। इसके लिये पहले आस पास के गांव गांव घर घर जा कर परिवार में पढ़ने वाले बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार टोकन दिया गया। संस्था का प्रमुख उद्देश्य है कि पढ़ने वाले काबिल बच्चे पाठ्य सामग्री के आभाव में पीछे न रह जायें। लोहटी, बायपोखर, मलिकपुरवा, मंझरिया आदि लगभग12 गांवों से कुल 500 बच्चों को संस्था ने निःशुल्क कॉपियां वितरित की। ​"इत्तेहाद सोशल फाउंडेशन" ने 500 गरीब छात्रों में वितरित की निःशुल्क कापियां | New India Timesइस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद शफीक, मोहम्मद इब्राहिम, निहालुद्दीन, मोहम्मद आरिफ (प्रधान प्रतिंनिधि लोहटी), रामशबद (प्रधान लोहटी), पवन कुमार वर्मा उर्फ़ पिंटू (प्रधान प्रतिंनिधि मलिकपूरवा), आदिल अहमद, मोहम्मद याक़ूब, जावेद अहमद, मोहम्मद अशरफ़, मोहम्मद तनवीर आदि ने अपना योगदान दिया तथा विशेष योगदान संस्था के प्रेसिडेंट मोहम्मद इस्माईल खान का रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था हमेशा से गरीब और असहाय बच्चों को आगे बढ़ाने के लिये हर सम्भव प्रयास करती रही है और आगे भी करते रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version