मध्य प्रदेश में हनीट्रैप के खुलासे से मचा हड़कंप, चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में हनीट्रैप के खुलासे से मचा हड़कंप, चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मध्यप्रदेश में हनीट्रैप के एक हाईप्रोफाइल मामले का सनसनीखेज खुलासा होने से सियासी गलियारों में हलचल मचा हुआ है। पुलिस और एटीएस ने हनीट्रैप में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में भोपाल से 3 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। इन सभी को हिरासत में लेने के बाद देर रात तक इन युवतियों से राजधानी के गोविंदपुरा थाने में पूछताछ की गई।
पूरा मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते इसकी जांच मध्यप्रदेश पुलिस का इंटेलिजेंस विभाग भी कर रहा है।

हनीट्रैप के इस पूरे मामले के पीछे इंदौर कनेक्शन सामने आया है। पिछले दिनों इंदौर नगर निगम के एक बड़े अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवती ने उनको हनीट्रैप में फंसाकर उनके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए हैं और अब युवती इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग कर रही है।

इस वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर भोपाल और इंदौर से युवतियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गईं युवतियों पर आरोप है कि इन्होंने हनीट्रैप में फंसाकर अब तक कई सरकारी अफसरों और नेताओं के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया है।

इस पूरे मामले पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. लेकिन कई नेताओं और अफसरों के हनीट्रैप होने की आशंका है। हनीट्रैप का मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version