मध्यप्रदेश के कई शहर हुए पानी पानी,  आफत की बारिश ने उजाड़ दिए कई आशियाने, पुलिस अधिकारी मसीहा बन बचाई कई जानें | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के कई शहर हुए पानी पानी,  आफत की बारिश ने उजाड़ दिए कई आशियाने, पुलिस अधिकारी मसीहा बन बचाई कई जानें | New India Times

दमोह जिला के हटा क्षेत्र के गैसाबाद और हिनौता गांव में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात इस कदर बिगड़ गये हैं की लोगों का अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे बिगड़े हालात में थाना गैसाबाद प्रभारी और उनकी पुलिस टीम ने गांव में घुसकर लोगों की जान बचाई।

मध्यप्रदेश के कई शहर हुए पानी पानी,  आफत की बारिश ने उजाड़ दिए कई आशियाने, पुलिस अधिकारी मसीहा बन बचाई कई जानें | New India Times

दमोह जिले की हटा तहसील के गैसाबाद गांव के हालात बद से बदतर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बीते पाँच दिनों से हो रही बारिश से अब हालात बेकाबू हो गए हैं। बाढ़ जैसे हालातों के बीच लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं। घर से बाहर जाने का रास्ता भी बंद, घरों में पानी, दूकानों में पानी, स्कूलों में पानी, सारा का सारा इलाका अब पानी की ज़द में है। ख़बर लगते ही गांव के होनहार नौजवानों के साथ ही इलाके के थानेदार गैसाबाद थाना प्रभारी बीएस ठाकुर ने बिना वक़्त गंवाए सीधे पीड़ित परिवारों को घरों से बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर दी। यूनीफार्म में ही उन फंसे हुए लोगों को घरों से निकालना शुरू कर दिया। गांव के नदी नाले सारे उफान पर होने के बावजूद गांव की सड़कें भी तालाब में तब्दील हो गए हैं जहाँ जहरीले जीव जंतुओं का डर हमेशा बना रहता है ऐसे में थाना प्रभारी ने हौसला दिखाकर कई परिवारों की महिलाओं-बच्चों को बड़ी मशक्कत से सुरक्षित पानी से भरे घरों से बाहर निकलने में सफलता पाई जिनके साथ पुलिस के कुछ जवानों ने स्थानीय लोगों ने भी सहयोग कर कई लोगों को नई जिंदगी दी जिसमें केवल इंसान ही नहीं वहां फंसे मवेशीयों को भी बचाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version