अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज शाम बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव आ ररहे हैं। कल वे प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय को देखने जायेंगे। इसके बाद वह सभा को संबोधित भी करेंगे। यहां के बाद बांका और झारखंड भी जायेंगे और राष्ट्रपति पुनः बिहार आएंगे।
राष्टपति के आवागमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कल आईजी , डीएम और एसएसपी ने इसकी समीक्षा की थी और दिशा-निर्देश दिये थे। वहीं राष्टपति के आने की सुचना से स्थानीय लोगों में विक्रमशिला के प्रति फिर से आस जगी है एवं उनके आने से उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।€
