पिता के गन्ने के खेत में मिला लापता पुत्री का अर्धनग्न शव | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पिता के गन्ने के खेत में मिला लापता पुत्री का अर्धनग्न शव | New India Times

थाना हैदराबाद क्षेत्र में 4 दिन से लापता युवती का शव गन्ने के खेत से अर्धनग्न अवस्था में रविवार देर शाम बरामद हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के परिजनों ने गांव के एक युवक व उसके बहनोई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
कस्बा चौकी ममरी के ग्राम पन्नापुर निवासी सन्तोष कुमार की (19) वर्षीय पुत्री मानसी चार दिन पहले घर से लापता हो गयी थी। परिजन ने उसकी हर जगह तलाश की। लेकिन मानसी का कहीं कोई पता नही चला। परिजनों ने गांव के ही निवासी नीरज कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही थी कि बीते रविवार को देर शाम युवती के पिता ज्वाला प्रसाद ग्रामीणों ने उनके ही गन्ने के खेत में उसकी बेटी के संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न शव को देखे जाने की बात बताई। जब ज्वाला प्रसाद खेत पहुँचा तो अपने पुत्री को मृत अवस्था में पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जिस जगह युवती का शव मिला, उसी के कुछ दूरी पर पापलर के पेड़ पर एक दुपट्टा भी लटका हुआ पाया गया। साथ ही शव चार दिन पुराना भी लग रहा है। उधर अर्ध नग्न शव के सिर पर पशुओं के हमले के निशान भी दिख रहे हैं। वहीं पीड़ित के पिता ने आरोपी नीरज के परिजनों व बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version