भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, कार्यक्रम में सैकड़ों श्रृद्धालु हुए शामिल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, कार्यक्रम में सैकड़ों श्रृद्धालु हुए शामिल | New India Times

जगत के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा की जन्मजयंती के शुभ अवसर पर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से होकर विशाल शोभा यात्री निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों श्रृद्धालु शामिल हुए।

भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ नगरपालिका चौराहे से हुआ, भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ निकले सैकड़ों हजारों विश्वकर्मा पुरूष एवं महिलाओं ने नाचकर खुशियों का इजहार किया। शोभा यात्रा की कई स्थानों पर आगवानी कर श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। नगरपालिका चौराहे से मुख्य मार्ग पर सहजपुर तिराहा होकर शोभा यात्रा का समापन पृथ्वी वार्ड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हुआ। हवन एवं अनुष्ठान के उपरांत प्रतिमा विसर्जन स्थानीय संगम घाट में किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, भाजपा अध्यक्ष संदीप जैन बबलू सिनेमा, संजय चौरसिया,बद्रीप्रसाद विश्वकर्मा, रामदास ठेकेदार, कन्छेदी लाल विश्वकर्मा, हेमराज विश्वकर्मा, हरकिशन विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, केदार विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, कालीचरण, राकेश विश्वकर्मा, श्रीमति आभा विश्वकर्मा, श्रीमति रूपा विश्वकर्मा, श्रीमति शारदा विश्वकर्मा, श्रीमति सविता विश्वकर्मा, श्रीमति बृजरानी विश्वकर्मा, श्रीमति लीला विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version