जामनेर तहसील में मोबाइल कोर्ट में चार मुकदमों पर बनी सहमति | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:जामनेर तहसील में मोबाइल कोर्ट में चार मुकदमों पर बनी सहमति | New India Times

न्याय पालिका द्वारा जिले में धूमंतु कोर्ट अभियान का आरंभ किया गया। जामनेर तहसील पहुंचे मोबाइल कोर्ट वैन को न्यायमूर्ति एच के ठोबरे ने हरी झंडी दिखाई। बेटावद बुद्रूक गांव में विधी शिविर का आयोजन कर लोगों को इस कोर्ट के कामकाज के बारे में जानकारी दी गयी जहां न्यायमूर्ति एम एम चितले ने कहा कि पहले गांव के छोटे मोटे विवाद आपसी समझदारी से सुलझा लिए जाते थे ठीक इसी तर्ज पर मोबाइल कोर्ट कानूनी तरीके से कामकाज करता है जिससे समय पैसा दोनों की बचत होकर आपसी भाईचारा बरकरार रहता है। इस वक्त न्यायमूर्ति एस सी हवेलीकर, न्यायमूर्ति ए ए कुलकर्णी, सरकारी अभियोक्ता एडवोकेट अनिल सारस्वत, एड. अरुण पाटील, एड. सुनिल पाटील, एड. वी ए चौधरी, डी वी राजपूत आदि मान्यवरों समेत गांव के सरपंच तथा पदाधिकारी मौजुद रहे। मोबाईल कोर्ट में 11 में से 4 मुकदमों का निपटारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version