जयराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय राष्ट्रीय तंबाकू निषेध नियंत्रण कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जयराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय राष्ट्रीय तंबाकू निषेध नियंत्रण कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

गोला तहसील क्षेत्र के गांव बघमरा में जयराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय राष्ट्रीय तंबाकू निषेध नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला लखीमपुर खीरी एवं गोला नगर से पधारे हुए लोगों ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों को बताया एवं सभी छात्र छात्राओं को तंबाकू न खाने की शपथ दिलवाई क्योंकि युवा पीढ़ी धूम्रपान की चपेट में आ रही है जिससे घातक रूप से कैंसर, टीवी जैसी लाइलाज बीमारी हो रही है। पूरे साल में लाखों की संख्या में लोग इस बीमारी से मर रहे हैं। जयराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं को जागरूक जागरूक किया।

कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने बताया कि धूम्रपान पूरे देश में जब भी खत्म होगा जब हम लोग जागरूक होंगे। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक मुनेंद्र पाल सिंह, सोनू सिंह, कॉलेज के प्राचार्य अतुल कुमार सिंह, रवि शुक्ला, रविशंकर तिवारी, दिनेश वर्मा, शिरीष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version