सलीना सिंह की बर्खास्ती को लेकर आप का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में निर्वाचन सदन का किया जबरदस्त घेराव | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​सलीना सिंह की बर्खास्ती को लेकर आप का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, भोपाल में निर्वाचन सदन का किया जबरदस्त घेराव | New India Times

  • सलीना सिंह भाजपा की सहयोगी, ई वी एम से की जा रही लगातार छेड़खानी, आज सच जनता के बीच : आलोक अग्रवाल 

अटेर विधानसभा के उपचुनाव के पूर्व पत्रकारों के सामने VVPAT की टेस्टिंग कराते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने जिस भी बटन को दबाया, पर्ची बीजेपी की ही निकली। इसी पर उन्होंने पत्रकारों को धमकाया और कहा कि ध्यान रहे ये बात मीडिया में नहीं आना चाहिए नहीं तो मैं जेल में डाल दूंगी। 

इसी मुद्दे पर शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया गया और मुख्य चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन भी दिया गया। भोपाल में भी इसी मुद्दे पर तीखा प्रदर्शन कर निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि इस समय देश में ईवीम घोटाला चल रहा है और चुनाव आयोग पूर्णता भाजपा के अधीन हो गया है।

इससे पूर्व महाराष्ट्र नगर निगम के चुनावों में ईवीएम को लेकर संदेह प्रकट किया गया था और फिर 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी ईवीएम में छेड़खानी की बात सामने आयी। तभी आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए थे। पर कल भिंड में अटेर उप चुनाव से पूर्व हुई VVPAT की टेस्टिंग के दौरान जिस तरह से कोई भी बटन दबाने पर पर्ची भाजपा की ही निकल रही थी, उसने इन सभी शंकाओं को सत्य साबित कर दिया है। चुनाव आयोग पूर्णता भाजपा के पक्ष में परिणाम देने के लिए ईवीएम से छेड़खानी कर रही है।

सलीना सिंह ने इस खबर को दबाने के लिए जिस तरह से पत्रकारों को धमकाया है उससे स्पष्ट है कि वो भाजपा प्रवक्ता ज्यादा, निर्वाचन अधिकारी कम प्रतीत होती है। यह लोकतंत्र की हत्या है और उन्हें तत्काल बर्खास्त कर इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए। 
आम आदमी पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर एक ऑडियो क्लिप भी जारी की है जिसमें इस घटना के दौरान मौजूद पत्रकार द्वारा घटना क्रम की जानकारी दी जा रही है।
आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने इस की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग को कर तत्काल करवाई की मांग की है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version