भिंड जिला के आलम पुरा थाना क्षेत्र के निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारोपी गिरफ्तार | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;  ​भिंड जिला के आलम पुरा थाना क्षेत्र के निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारोपी गिरफ्तार | New India Timesभिंड जिला के आलम पुरा थाना क्षेत्र में विगत 6 दिनों पहले हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भिंड के थाने के आलमपुर में 25 मार्च क बुद्धसिंह पुत्र बलदेव सिंह धाकड़ (52) निवासी ग्राम खुजा की लाश उसी के खेत में चारपाई पर पडी मिली थी। मृतक के पुत्र रामकुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आलमपुर थने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के चेहरे, गर्दन, हाथों में गहरी जख्म व मारपीट के निशान पाए गए थे और साथ ही मृतक की हत्या गला रेत कर कीईगई थी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की गई तो पता चला कि मृतक का अपने ही चचेरे भाई पदम सिंह करार से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। इतना ही नही अपराध क्रमांक 16/99 धारा 363, 368, 120 के तहत अपहरण की घटना में गांव के सोबरन किरार के साथ मृतक बुध सिंह भी शामिल रहा था परंतु केवल सोवरन ही जेल गया था और मृतक जेल जाने से बच गया था।  तभी से दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 

थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 24/3/17 के आधी रात तक पदमसिंह, शोभाराम,  राजेश बॉबी गुर्जर राजकुमार कौर ने जमकर शराब पी थी। इस महत्वपूर्ण सूचना के प्राप्त होने के मुखबिर से ज्ञात हुआ कि घटना की रात तक पदम सिंह के बॉबी गुर्जर रात 3:00 बजे तक सक्रिय रहे थे। इसके बाद तत्पश्चात संदेहियों की तलाश करने में पदम सिंह अपने खेत पर ट्रैक्टर चलाते मिला। पंजाब का मृतक चचेरा भाई था जिसकी कुछ ही घंटों पूर्व हत्या की गई थी। पदम के इस कृत्य से अन्य तीन संदेहियों का अपने घर से गायब हो जाने से शंका की सुई इन पर आकर अटक गई,  तभी पुलिस ने पदम सिंह से पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार कर घटना में शोभाराम सिंह,  राजेश कुशवाहा, बॉबी गुर्जर का भी शामिल होना बताया तथा शेष संदेहियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस मामले तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version