बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से हजारों रूपये की लूट | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से हजारों रूपये की लूट | New India Times

लीलाकुंआ पुलिस चौकी से चंद दूरी पर मिनी बैंक से रुपये निकाल कर पैदल जा रही एक महिला से पीछे से आए एक बदमाश ने 19 हजार रुपये छीन लिए और पास के गन्ने खेत में घुस गया। लोगों ने इसकी सूचना चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की तलाश में कांबिग कराई लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने महिला को साथ में लेकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर एक व्यक्ति को चिन्हित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर-बेहजम रोड पर लीलाकुंआ कस्बे में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। यहां से पांच सौ मीटर की दूरी पर पश्चिम की ओर पकरिया गांव पड़ता। शुक्रवार को यहां के निवासी राजकुमार की पत्नी किरन देवी अकेले ही केंद्र पर रुपये निकालने आईं थी। वहां उन्होंने भैंस खरीदने के लिए खाते से 19 हजार रुपये निकाले और एक झोले में रुपये और पासबुक रख लिया। इसके बाद वह गांव को पैदल चल दी। थोड़ी दूर ही पहुंची थी तभी पीछे से पैदल आए बदमाश ने उनके हाथ से झोला छीन लिया और पास के गन्ने के खेत में घुस गया। महिला के चीखने-चिल्लाने से वहां से गुजर रहे लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, उसने बदमाश की तलाश में कांबिग कराई लेकिन उसका पता न चला। महिला ने पुलिस को बताया बदमाश ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। इसके बाद महिला को साथ में लेकर पुलिस ने बैंक में लगे कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज में संदिग्ध लग रहे एक शख्श को चिन्हित भी किया गया है लेकिन फुटेज क्लियर न होने से पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

पूर्व प्रधान के बेटे का नाम उछला
लूट कांड में क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान के बेटे का नाम सामने आ रहा है लेकिन लोग इस बात पर एतबार नहीं कर रहे हैं क्योंकि प्रधान काफी प्रतिष्ठित माने जाते हैं और उन्होंने कई पंचवर्षीय अपने गांव की प्रधानी की है। हालांकि पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लग रहे व्यक्ति को चिन्हित किया गया है, लेकिन फुटेज क्लियर न होने से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है: राजकुमार, एसएचओ, फरधान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version