युवक की बहादुरी से पकड़ाया चोर, महिला के तीन लाख रुपये मिले वापस | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

युवक की बहादुरी से पकड़ाया चोर, महिला के तीन लाख रुपये मिले वापस | New India Times

देवपुर में एक युवक की बहादुरी से चोर को पकड़ लिया गया। आरोपी ने युवक पर रॉड हमले की कोशिश की देसी कट्टे से गोली मारने की धमकी भी लेकिन तब भी उसने हिम्मत नहीं हारी। आखिर में चोर ने कहा कि इस थैली में लाखों रुपये है तू ले कर मुझे छोड़ दें इस पर भी उस ईमानदार लड़के का ईमान रत्ती भर भी जगमगाया नहीं एक व्यक्ति की सहायता से चोर को पुलिस के आने तक धर दबोच रखा और पुलिस के हवाले चोरी के तीन लाख एक मोबाइल एटीएम कार्ड समेत चोर को किया इस तरह की जानकारी देवपुर पुलिस थाने में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सिटी सचिन हिरे ने बता कर दोनों युवाओं का सम्मान किया है.

युवक की बहादुरी से पकड़ाया चोर, महिला के तीन लाख रुपये मिले वापस | New India Times

सीएसपी सचिन हीरे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को साढे बारह बजे के करीब दत्ता कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका विमल बाई शालिग्राम पाटिल यूनियन बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर पौने दो बजे के करीब स्वामी नारयण मंदिर देवपुर से गुजर रही थी इसी बीच सुनील मालचे ने विमल बाई पाटिल की हैंडबेग को छपटा मारकर चुरा कर फरार होने लगा इसी दौरान शोर की आवाज सुनकर किराना दुकान पर खड़ा वैभव शरद कोली ने चोर का करीब तीन सौ मीटर दूर पीछा कर धर दबोचा इस दौरान दोनों में जबरदस्त उठापटक मारपीट हुई बदमाश मालचे ने। कोली को धमकी दी छोड़ दें नही तो गोली मार दूंगा इतने पर उसने चोर को गिरफ्त से रिहा नही किया इसी दौरान हिरामन महादु गवली इस युवक ने आगे बढ़ कर कोली की सहायता की और पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने तक चोर को पकड़ रखा और पुलिस के हवाले किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है ,अपर पुलिस अधीक्षक राजू भुजबल, सीएसपी सचिन हीरे ,देवपुर थाना प्रभारी अधिकारी संजय सानप ने उक्त दोनों बहादुर युवाओं के कार्य की सरहाना कर सम्मानित किया।

26 जनवरी को कोली सम्मानित

स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य समारोह के दौरान इस बहादुर लड़के को उसकी बहादुरी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मान पत्र देकर संपूर्ण जिले के सामने सम्मानित किया जाएगा: सचिन हिरे
पुलिस उप अधीक्षक सिटी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version