सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों कस्बे में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई है, खीरों कस्बे में जगह-जगह मुस्लिमों ने कहीं शरबत का इंतज़ाम तो कही बिस्किट और पानी का इंतज़ाम किया।हिन्दू-मुस्लिम आपस में गले लगकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।

गणेशोत्सव के दिन कई स्थानों पर गणपति बप्पा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने परिवार के लिये सुख-समृद्धि की कामना की। खीरों कस्बा क्षेत्रों में सजे पंडालों में भगवान गणेश की आरती की गई। बप्पा की आरती के बाद मनमोहक झांकियां सजाई गई और लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। गणपति बप्पा मोरया की गूज से खीरों कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। पुराना खीरों, शिवपुर, हुसैनाबाद, खीरों चौराहा, नई बाजार, पुरानी बाजार एवं शास्त्री नगर स्थित कई स्थानों पर पांडलों में गणेश भगवान के भक्तों की काफी भीड़ रही। बुधवार को खीरों कस्बा में भी चल रहा गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा की विर्सजन शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए धूमधाम से निकाली गई। खीरों कस्बे में हर कोई बप्पा की भक्ति में शराबोर नजर आया। आरती के बाद भगवानद गणेश की प्रतिमा का विर्सजन बनाईमऊ नहर में पूजा अर्चना के बाद किया गया।
इस मौके पर खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सब इस्पेक्टर नारायण कुमार कुशवाहा, सब इंस्पेक्टर श्री बाबू पूरी फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे। इस दौरान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राठौर, शिवम, गौरव सिंह, नाज़िम अली, कलाम बाबा, रिजवान, जिलानी, उत्तम, शहादत अली, जगदम्बा प्रसाद, सलमान चिश्ती, जिशान, इशू, मोनू, सोनू,आदित्य ठाकुर आदि शामिल रहे।

It is best to participate in a contest for the most effective blogs on the web. I’ll recommend this website!