प्रेरणा ऐप और उसकी विसंगतियों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लहरपुर इकाई की बैठक संपन्न | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

प्रेरणा ऐप और उसकी विसंगतियों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लहरपुर इकाई की बैठक संपन्न | New India Times

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लहरपुर इकाई की एक बैठक आज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रेरणा ऐप और उसकी विसंगतियों के विरोध में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के समस्त संकुल प्रभारी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापकों ने अपने अतिरिक्त प्रभार से सामूहिक त्यागपत्र, खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार को सौंपा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, मंत्री सेवकराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक वर्मा आजाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, अनवर अली, प्रमोद कुमार वर्मा, अनुपम राही, फुरकान अली जिला अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, नीलम कुमार, अर्पित त्रिवेदी, संदीप कुमार, असद सिद्दीकी, महफूज अहमद, धीरज कुमार, नीरज देवी, कीर्ति वर्मा, अंजली देवी आदि ने भी प्रेरणा ऐप की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। इस मौके पर ब्लाक के तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version