आदिवासी अधिकार दिवस समारोह में मैसूर पहुचा अलीराजपुर का दल | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:आदिवासी अधिकार दिवस समारोह में मैसूर पहुचा अलीराजपुर का दल | New India Times12-13 सितंबर 2019 को मैसूर, कर्नाटका में आदिवासी समन्वय मंच के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के लिए जिले से 8 सदस्यों दल दिनाक 6 सितम्बर 2019 को रवाना हुआ था। दल द्वारा पाँच राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु एवं केरल राज्यों का भ्रमण कर दिनांक 12,13 को मैसूर कर्नाटका में होने वाले कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व दल पहुँचेगा।
आठ सदस्यों दल में केरम जमरा के नेतृत्व में अरविन्द कनेश, आयोजन समिति जिला उपाध्यक्ष विक्रम चौहान, जिला सयोजक सुनिल डुडवे, आकास/अजाक्स जिला सचिव रितु लोहार ACS जिला महामंत्री, अन्तर कनेश, जालम चौहान , योगेन्द्र बारेला दल के रूप में पहुचे है।
जानकारी मे अरविंद कनेश ने बताया कि प्रति वर्ष 13 सितम्बर को आदिवासी अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में देश एवं राज्यों के आदिवासियों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों, शोषण कुपोषण, पलायन, आदि प्रमुख ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएंगी एवं उनके समाधान के लिए रूपरेखा तैय्यार की जाएंगी । इस प्रकार के 12, 13 सितम्बर को प्रतिवर्ष यह आयोजन होते है। गत वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य के अंतर्गत किया गया था। वर्तमान में यह कार्यक्रम मैसूर कर्नाटका में किया जा रहा है।ओर यही से आने वाली सितम्बर वर्ष 2020 के लिए कार्यक्रम कहा होगा उसका निर्णय लिया जाता है सभी राज्यों के प्रतिनिधियों की आम राय से राज्य का चयन किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version