सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

मंगलवार को मुस्लिम समुदाय मुहर्रम की दसवीं पर चौक से ताजिया लेकर कदीमी परंपरागत रास्तों से जुलूस निकाले। कार्यक्रम को शांति माहौल में सम्पन्न के लिए खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे।इसी तरह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतेजाम थे। मुहर्रम का जुलूस अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग ढोल-तासे से धुन निकाल रहे थे और अकीदतमंद नारे लगाते हुए चल रहे थे।

मंगलवार को मुहर्रम कमेटी खीरों में निकाले गये मुहर्रम के जुलूस में कर्बला के शहीदों को याद किया गया। इस दौरान साथ ही या अली या अली की गूंज भी सुनायी दी। खीरों कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।जगह-जगह चौराहों पर लाठी,भाला,आदि से खेल दिखाते हुए नौजवान बरबस लोगों की नजर अपनी ओर खींच रहे थे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर मुहर्रम जुलूस देखने वालों की भीड़ लगी रही। बच्चे ने लाठी का खूब खेल दिखाया। बड़ों ने तलवारबाजी की।विभिन्न इलाकों से होते हुए खीरों चौराहे पहुंचा जुलूस मोहर्रम का जुलूस दिन के 11 बजे के बाद सभी अखाड़ों से निकला। जो खीरो कस्बे के विभिन्न इलाकों से होते हुए खीरो चौराहा पहुंचा।दिन के 1.40 बजे से जुलूस का आना शुरू हुआ. यह सिलसिला लगभग तीन बजे तक चला. इसके बाद सभी जुलूस परंपरागत मार्ग से होते हुए अपने-अपने अखाड़े में लौट गये। फिर विभिन्न मार्गों से होते हुए स्थित कर्बला गया। वहां नियाज फातिया के बाद जुलूस अपने-अपने अखाड़ों में लौट गये।
