दमोह शहर में घुसा तेंदुआ, एक बच्ची को किया घायल, शहर में फैली दहशत | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

दमोह शहर में घुसा तेंदुआ, एक बच्ची को किया घायल, शहर में फैली दहशत | New India Times

दमोह में बीते दो दिनों से तेंदुआ होने की खबर मिल रही थी और आखिरकार खूंखार तेंदुए ने एक मासूम को घायल कर दिया। घायल करते हुए घर की छत से किसी घर मे दाखिल हो गया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुए की घर में दस्तक देने से लोगों का हुजूम सड़क पर आ गया और खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची और वन अमले को सूचना दी गई कि यहाँ बस्ती में तेंदुआ घुस आया है।

दमोह शहर में घुसा तेंदुआ, एक बच्ची को किया घायल, शहर में फैली दहशत | New India Times

बीते दो दिन से तेंदुआ के दमोह के मुख्य बाजार में होने की खबर थी और अब वही तेंदुआ घूमता हुआ पुराना थाने के पास बीच बस्ती में आ गया है जिससे लोग दहशत में हैं और तेंदुए ने एक मासूम बच्ची को भी घायल कर दिया जिसे पुलिस ने तुरंत इलाजे के लिए भेजा। तेंदुए की ड्रोन कैमरे से भी सर्चिंग की गई फिर भी वन विभाग को समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी। कुल मिलकर देखा जाए तो वन विभाग की उदासीनता इस कदर सामने आई कि बीते दो दिनों से शहर की जनता दहशत के साये में वक़्त गुज़ार रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version