मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के निवास पर जाकर उनकी दिवंगत माता जी को दी श्रद्धांजलि | New India Times

पवन परूथी/ गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के निवास पर जाकर उनकी दिवंगत माता जी को दी श्रद्धांजलि | New India Times

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी के दु:खद निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचे और श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी श्रीमती शारदा देवी का सोमवार को प्रात: निधन हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के निवास पर जाकर उनकी दिवंगत माता जी को दी श्रद्धांजलि | New India Times

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ सोमवार को अपरान्ह लगभग 4 बजे केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुरार स्थित निज निवास पहुँचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर की माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version