मेघनगर नगर परिषद सीएमओ द्वारा नोटिस देने के बाद भी चल रहा है निर्माण कार्य, रसूख के दम पर एसडीएम एवं सीएमओ के आदेश की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर नगर परिषद सीएमओ द्वारा नोटिस देने के बाद भी चल रहा है निर्माण कार्य, रसूख के दम पर एसडीएम एवं सीएमओ के आदेश की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में आदिवासियों की जमीनों की गैर आदिवासियों के नाम पर नामांतरण कर सरसी बाई धर्मशाला पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था और काफी समय हो जाने से पूर्व में रही ग्राम पंचायत और वर्तमान नगर परिषद के ढीले रवैया के कारण स्थानीय धन्ना सेठ रसूख के दम पर ले देकर सरसी बाई धर्मशाला को अपनी बपौती समझकर बिल्डिंगे बनाना शुरू कर दी गई।
जिसकी खबर चैनलों से लेकर प्रिंट मीडिया व न्यूज पोर्टल में पूर्व में भी प्रकाशित की गई थी और अभी वर्तमान में भी लगातार प्रकाशित होने के बाद मेघनगर एसडीएम पराग जैन के द्वारा नगर परिषद मेघनगर के सीएमओ विकास डावर को तत्काल आदेश दिये गये, आदेश के बाद नगर परिषद मेघनगर द्वारा सरसी बाई धर्मशाला पर बिना अनुमति से निर्माण कर रहे अतिक्रमणकारी को निर्माण कार्य को रोकने के लिये नोटिस दिया गया लेकिन फिर भी
निडर होकर कायदे कानून को ताक में रख कर शासन के आदेश को भी घोल कर पी गए।

सरकार के आदेश का भी नहीं हो रहा है पालन

सरकारी आदेश का पालन न करते हुए रात के अंधेरे में नवीन निर्माण कर रात को ही छत का छज्जा भर दिया गया ओर सरकारी आदेश की खुले आम धज्जियां उड़ा दी गई। नगर में इसी तरह चल रहे सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण कार्य चलने से नगर परिषद की भी थु – थु होने लगी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version