सऊदी अरब की जेल में कैद गोविंद भाकर की रिहाई के लिए दी गई 8 लाख 82 हजार की सहायता राशि | New India Times

दिनेश सैनी, नागौर (राजस्थान), NIT:

सऊदी अरब की जेल में कैद गोविंद भाकर की रिहाई के लिए दी गई 8 लाख 82 हजार की सहायता राशि | New India Times

चूरू में चल रही आपणी पाठशाला के सिपाही धर्मवीर जाखड़, दिनेश सैनी, सुमित गुर्जर सहित टीम ने आज गोविंद भाकर की रिहाई में जन सहयोग से इकट्ठे किए गए 8 लाख 81 हजार 937 रुपयों का चेक गोविंद भाकर के पिता मोहन भाकर को रताऊ घर पहुंचकर दिया। फरवरी 2019 में नागौर के गेनाना गांव के युवक गोपाल व जयप्रकाश की अपील पर रताऊ गांव मुस्कान संस्थान के सदस्य व आपणी पाठशाला टीम के सदस्य आये। इस दौरान गोविंद भाकर के लिए सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप से एक बड़ी मुहिम चलाई गई जिसमें सऊदी अरब के कोर्ट के अनुसार 4 लाख रियाल का जुर्माना चंदे के रूप में एकत्रित करने की योजना सिपाही धर्मवीर जाखड़ ने बनाई। जिसमें गांव के कई युवाओं व आसपास के गांव के भामाशाह ने काफी सहयोग करते हुवे बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मुहिम के 9 माह में 75 लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई। जिसमें से 8 लाख 81 हजार 937 रुपये मुस्कान संस्थान के खाते में प्राप्त हुए जिनका प्रस्ताव बनाकर कार्यकारिणी ने मोहन भाकर को चेक के माध्यम से सर्वसम्मति से देना सुनिश्चित हुआ। मुहिम में आस पास के कई गांवों के मानवता की हितैषियों ने सहयोग किया है। गोविंद भाकर के परिजनों ने सिपाही धर्मवीर जाखड़ व उनकी परहित को सर्वोपरि मानने वाली टीम का आभार जताया और कहा कि आप ऐसे ही नेक काम करते रहें। 7 साल से सऊदी अरब की जेल में कैद गोविंद भाकर को लाने में आपने जो मेहनत की है उसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।
इस मौके पर जय सिंह भाकर, राकेश जांगिड़, ओम प्रकाश भारतीय, दीपचंद सहारण, मुकेश मील, सुभाष ज्यानी मानाराम भाकर, मांगीलाल, गोपाल गेनाणा, रामनिवास, दिल्ली पुलिस के सुभाष जियाणी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version