पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक ही दिन में 32 बदमाशों पर हुई कार्रवाई | New India Times

जितेन्द्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;  ​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक ही दिन में 32 बदमाशों पर हुई कार्रवाई | New India Timesहरदा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति किरणलता केरकेट्टा के निर्देशन में जिला हरदा के समस्त थाना/चोकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों,  गुण्डा- बदमाशों पर लगाम लगाने एवं भयमुक्त वातावरण बनाने एवं अपराधों की रोकथाम के लिये 30.03.17 को गुंडा अभियान चलाया गया। ​

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक ही दिन में 32 बदमाशों पर हुई कार्रवाई | New India Timesअभियान में कुल 32 गुंडों को पकड़कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कीईगई। जिसमें थाना हरदा से 10 गुंडों, थाना टिमरनी से 10 गुंडों, थाना सिराली से 5 गुंडे एवं थाना हंडिया से 7 गुण्डों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा की गई गुंडा अभियान की कार्यवाही से जनता में हर्ष व्याप्त है, वहीं असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ छाया हुआ है। हरदा पुलिस विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version