नंदुरबार जिला में गणपति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:नंदुरबार जिला में गणपति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत | New India Times

नंदुरबार जिले में गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। शहादा तहसील के वडछील गांव के तालाब में विसर्जन करने के दौरान पांझर तालाब में डूबने से 6 की मौत हो गई जबकि तीन चचेरे भाइयों को स्थानीय गोताखोरों ने जिंदा बाहर निकाल लिया।

नंदुरबार जिला में गणपति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत | New India Times

गणेश स्थापना के पांचवें दिन विसर्जन का जुलूस वडछील गाँव के चित्रकथे परिवार के द्वारा निकाला जा रहा था। इस बीच शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब पांझरां तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते समय सचिन सुरेश चित्रकथे तालाब के गहरे पानी में उतर कर मूर्ति विसर्जन कर रहा था कि उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूबने लगा, उसके सगे भाई
दीपक सुरेश चित्रकथे ने उसे बचाने का प्रयास किया किन्तु तालाब में गाद होने के कारण दीपक पानी में धंसने लगा जिसे देख अन्य चचेरे भाई उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गये लेकिन पानी की भंवर तेज होने के कारण सभी डूबने लगे और आखिरकार कैलाश संजय चित्रकथे, रवींद्र शंकर चित्रकथे, विशाल मंगल चित्रकथे, सागर आपा चित्रकथे की पानी में डूबने से मौत हो गई जिसके कारण इस त्योहार में खुशी के मौके पर चित्रकथे परिवार को दुख का सामना करना पड़ा। देर शाम को पानी में से शवों को निकाल कर शहादा तहसील के महसवद सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया हैं।
इसमें अन्य तीन भाइयों को स्थानीय गोताखोरों ने समय पर पानी में छलांग लगाकर बचा लिया। बचने वालों में बलराम राजेंद्र चित्रकथे (24), आकाश संजय चित्रकथे (16), प्रकाश लक्ष्मण चित्रकथे (26) का नाम सामने आया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version