मैं बचपन में सीए बनना चाहता था लेकिन बन गया कलेक्टर: तरुण राठी | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

मैं बचपन में सीए बनना चाहता था लेकिन बन गया कलेक्टर: तरुण राठी | New India Times

नरसिंहगढ़ माई सेम सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा RTE के तहत सीएसआर फंड के द्वारा 145 बीपीएल परिवारों के बच्चों को निःशुल्क गणवेश, जूते-मोजे, टाई, बेल्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दमोह कलेक्टर तरुण राठी के मुख्य आतिथ्य और फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर एसके तिवारी की मौजूदगी में किया गया।

मैं बचपन में सीए बनना चाहता था लेकिन बन गया कलेक्टर: तरुण राठी | New India Times

कलेक्टर तरुण राठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने बचपन में सीए बनने का सपना देखा था और मैं सीए बनना चाह रहा था लेकिन बन गया कलेक्टर। आज एक जिले का कलेक्टर बनकर आपके सामने हूँ। कलेक्टर तरुण राठी ने स्कूली बच्चों को अपने बचपन के सपने की बात सुनानकर कहा कि हमेशा सपने बड़े देखो कामयाबी जरूर मिलती है। उन्होंने उन सभी बच्चों को जो गरीब परिवार से ताल्लुकात रखते हैं बड़ा सपना देखने की बात कही। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। मैं बचपन में सीए बनना चाहता था लेकिन बन गया कलेक्टर: तरुण राठी | New India Times

गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा किसी क्षेत्र में कोई कंपनी या उद्योग स्थापित किया जाता है तो उस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी का ध्यान उद्योग या कंपनी को रखना होता है।
सीएसआर यानी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी इसके तहत माईसेम सीमेंट द्वारा संचालित ज्ञानोदय विद्या मंदिर में हर वर्ष बच्चों को निःशुल्क एडमिशन दिया जाता है जो बीपीएल के अंतर्गत आते हैं। उन सभी बच्चों के लिए निःशुल्क रूप से समस्त सामग्री फैक्ट्री प्रबंधन मुहैया कराता है।

मैं बचपन में सीए बनना चाहता था लेकिन बन गया कलेक्टर: तरुण राठी | New India Times

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर एस.के. तिवारी रहे। ईडब्ल्यूएस के तहत 6 ऐसे बच्चे भी थे जो गरीब परिवार से होने के बावजूद भी अपनी कक्षा में हमेशा अब्बल आते रहे हैं उन 6 बच्चों के लिए प्रबंधन द्वारा साइकिल भी प्रदान की गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह, फैक्ट्री के यूनिट हेड
संजीव गुप्ता सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

Exit mobile version