रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलिराजपुर जिले के आम्बुआ में सार्वजनिक गणेश मंडल आम्बुआ के तत्वाधान में निरंतर विभीन्न आयोजन किये जा रहे हैं।
उसी तारतम्य मे बुधवार शाम को दीप यज्ञ गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार से पधारे जजमानो के द्वारा जोबट की महिला मण्डल के सहयोग से सार्वजनिक गणेश मण्डल आम्बुआ द्वारा करवाया गया जिसमें ग्राम के सभी पुरूष एवं महिलाओं ने भाग लिया एवं दीप यज्ञ में आहूत किया।
दीप यज्ञ को संपन्न करवाने में समिति के सुनील चौहान, दीपक परिहार, अरविंद राठौड़, सोहन भूरिया, रमेश बघेल, राकेश जैन, प्रवीण राठौड़, बृजेश राठौड़ एवं आम्बुआ की गायत्री परिवार की महिला सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
