धौलपुर में सर्व समाज के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी सदर माजिद शरीफी का किया गया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में सर्व समाज के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी सदर माजिद शरीफी का किया गया स्वागत | New India Times

जश्ने ईद मिलादुन्नबी धौलपुर के निर्विरोध चुने गये सदर माजिद शरीफी व धौलपुर शहर काजी मतीन खान गौरी का स्वागत समाज सेवी प्रशांत हुण्डावाल (प्रिंस) व सर्व समाज के लोगों द्वारा माला व शाफा पहना कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशांत हुण्डावाल (प्रिंस) ने कहा कि धौलपुर शहर हिन्दू-मुस्लिम एकता का उदाहरण है तथा यहां के लोग सभी त्योहार व उत्सव एक साथ मिलकर बनाते हैं। इस दौरान सदर माजिद शरीफी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि जुलूस में शांतिपूर्ण तरीके से सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान शहर काजी मतीन खान गौरी, प्रशांत हुण्डावाल (प्रिंस), सदर माजिद शरीफी, नायब सदर निजामुद्दीन पहलवान, नफीस खांन अब्बास, अमजत अली,जहीर अब्बासी,आकाश बघेला,जावेद अब्बास, अनीस खान, राहुल लवानिया, इरशाद राही, रामेंद्र जाट, इस्हाक अब्बासी, संदीप यादव आदि सर्व समाज के लोग मौजूद थे।

By nit

Exit mobile version