धर्मशाला पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

धर्मशाला पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत | New India Times

एक धर्मशाला को कब्जे में करने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने न सिर्फ उसके स्वामी से तमंचे के बल पर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए बल्कि उसे आधार बनाकर एक फर्जी ट्रस्ट बना लिया और धर्मशाला के स्वामी बन बैठे हैं। यह आरोप है फत्तेपुर सैधरी निवासी सोबरन लाल का, उनका कहना है कि उन्होंने मामले में कार्यवाही करने के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की है।

शहर से सटी ग्राम सभा सैधरी के गांव फत्तेपुर निवासी सोबरन लाल ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में ही एक धर्मशाला है जो उनके बाबा मायाराम ने निर्माण कराया था। उनकी बहू ने उन्हें गोद लिया था और मायाराम ने अपनी मृत्यु से पहले धर्मशाले की वसीयत उनके नाम कर दिया था और उसके बाद उस पर उनका हक है लेकिन गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने असलहे के बल पर कुछ समय पहले उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। जिसके बाद उसे आधार बनाकर एक अवैध ट्रस्ट बना लिया और अपने को धर्मशाला का स्वामी घोषित कर लिया। इस मामले में जब पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनकी एक न सुनी, वहीं दबंगों द्वारा साठगांठ कर पुलिस को मिला लिया गया है। ऐसे में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उनके द्वारा जो धर्मशाला के मुख्य द्वार पर ताला डाला गया था उसकी चाभी पुलिस ने उन्हीं दबंगों को दिलवा दी। मामले में सोबरन लाल द्वारा उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की गई है परंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे में पीड़ित अधिकारियों की चौखट पर अपनी जूतियां घिसने को मजबूर है।

By nit

Exit mobile version