बुरहानपुर न्यायालय को इंदौर खंडपीठ से जोड़ने का प्रस्ताव पारित, अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, जन आंदोलन की रुपरेखा तैयार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर न्यायालय को इंदौर खंडपीठ से जोड़ने का प्रस्ताव पारित, अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, जन आंदोलन की रुपरेखा तैयार | New India Times

अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशानुसार अधिवक्ता संघ के लायब्रेरियन एडवोकेट अब्दुल वकील खान ने बताया कि अधिवक्ता संघ बुरहानपुर द्वारा अल्प समय के नोटिस पर आहूत की गई विशेष साधारण सभा में संघ के पदाधिकारियों सर्वश्री देवेंद्र चौहान, ए. व्ही. खान, कुणाल ज्ञानी, संजय विजयवर्गीय तथा काफी संख्या में अधिवक्ता सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सर्वसम्मति से अधिवक्ता संघ बुरहानपुर द्वारा पूर्व में पारित बुरहानपुर कोर्ट को इंदौर उच्च न्यायालय की बेंच से जोड़ने के प्रस्ताव अनुसार ज्ञापन प्रेषित करने और जनआन्दोलन करने के लिए सभी सहमत होकर संकल्प लिया गया।
सर्वप्रथम सचिव श्री सत्यनारायण वाघ ने गणपूर्ति के अभाव में विशेष साधारण सभा 15 मिनिट स्थगित कर उसी स्थान पर पुनः प्रारम्भ की जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री मोहनलाल प्रजापति साहब ने अध्यक्षीय उद्बोधन देकर सभा को सभी वस्तुस्थितियों से अवगत कराया। सभा में वरिष्ठ सदस्यों सर्वश्री सईद खान, हेमेंद्र गोविंदजीवाला, एस. मजीद, राजेश कोरावाला, उबैद शेख, हेमन्त पाटिल, गोपाल भगत एवम नन्दू महाजन द्वारा अपने विचार रखे और सभी का सहयोग और समर्थन लेकर जनआन्दोलन के माध्यम से अपनी मांग मनवाने के लिए कार्य करने का कहा।
सभा समाप्ति के तत्काल पश्चात अध्य्क्ष एवं सचिव महोदय के साथ बार पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टोरेट बुरहानपुर जाकर कलेक्टर महोदय को प्रत्यक्ष रूप से बुरहानपुर कोर्ट को इंदौर उच्च न्यायालय की बेंच से जोड़ने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया कि वह अपनी अनूकूल टीप एवं अनुशंसा के साथ इसे अग्रेषित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version