रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गणपति बप्पा के आगमन को लेकर मुंबई समेत पूरे देश का माहौल गणेश मय हो चुका है। 2 सितंबर दिन सोमवार से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो गया है। झाबुआ जिले सहित पूरे अंचल में विघहर्ता भगवान श्री गणेश का 10 दिवसीय उत्सव प्रारंभ हो गया। इस दौरान जहां हिंदू परिवारों में मान्यतानुसार विघहर्ता की स्थापना की गई वही नगर के कई सामाजिक संगठनों ने भी श्री गणेश की स्थापना की। इस दौरान भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को ढोल – ढमाकों के साथ ले जाया गया। भगवान गणपति गजानंद की जगह-जगह स्थापना की। 10 दिवसी उत्सव आरंभ हो गया।
