शिरपुर के रासायनिक कारखाने में विस्फोट, 7 की मौत, दर्जनों घायल | New India Times

सलीम शेख, शिरपुर/धुले (महाराष्ट्र)), NIT:

शिरपुर के रासायनिक कारखाने में विस्फोट, 7 की मौत, दर्जनों घायल | New India Times

धुले जिला के शिरपुर में शनिवार सुबह एक रासायनिक कारखाने में अचानक विस्फोट हो गया। फैक्ट्री का बॉयलर फटने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह वाघडी के एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हुआ। विस्फोट में सात लोग मारे गए थे और कुछ घायल हुए थे। धमाके की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं साथ ही विस्फोट की आवाज ने परिसर को हिला दिया है और यह समझा जाता है कि कारखाने से सटे कुछ घर ढह गए हैं। विस्फोट से भयंकर आग लगी हुई है। आग को काबू में लाने के लिए फायर ब्रिगेड की कोशिशें जारी हैं। इसके अलावा, कुछ श्रमिक कारखाने में फंस गए हैं और उन्हें निकालने की कोशिश जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि जमीन दो किलोमीटर तक हिल गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है जिनमें कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version