आगामी त्यौहार को देखते शांति बनाये रखने में सहयोग करें: नानूराम पटेल | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:आगामी त्यौहार को देखते शांति बनाये रखने में सहयोग करें: नानूराम पटेल | New India Times

अलिराजपुर जिले के आंबुआ में आगामी त्यौहारों को देखते हुए आम्बुआ थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक ए.एस.आई. नानूराम पटेल ने ली एवं उपस्थित सभी धर्मो के लोगो से आह्वान किया गया कि सभी लोग आपसी भाई चारे से त्यौहार को मनायें और जहां पर कुछ परेशानी आ रही हो तो तुरंत पुलिस को बतायें।
गांव में किसी प्रकार का विवाद न हो, अफवाह पर ध्यान न दें। ग्रामवासियों ने भी कहा कि हम आपसी सौहार्द भाईचारे से त्यौहार मनाएंगे। कार्यक्रम को एएसआई नानुराम पटेल, अफजल खॉन, हेड़ कानिष्टेबल अरविंद द्रिवेदी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे आर मनीष चरपटे, दुलेसिह, आराम का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version