बुरहानपुर रत्न से नवाज़े गए मुल्ला तफ़ज़्ज़ूल हुसैन मुलायम वाला, हेमराज रघुवंशी एवं श्रीनंद किशोर देवड़ा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर रत्न से नवाज़े गए मुल्ला तफ़ज़्ज़ूल हुसैन मुलायम वाला, हेमराज रघुवंशी एवं श्रीनंद किशोर देवड़ा | New India Times

स्व. विजय कुमार सिंह शिन्दे फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं पत्रकार रितेश बाविस्कर ने बताया कि स्व. पत्रकार विजय कुमार सिंह शिन्दे की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से गठित स्व.विजय कुमार सिंह शिंदे फाउंडेशन बुरहानपुर और लॉयन्स क्लब बुरहानपुर ग्रेटर के सहयोग से स्थानीय गुजराती मोढ़ सकलपंच वणिक समाज बाड़ी, शनवारा बुरहानपुर में बुरहानपुर रत्न अलंकरण समारोह एवं मिडीया फोटो कैलेण्डर विमोचन समारोह का कार्यक्रम महापौर अनिल भोसले के मुख्य आतिथ्य मे एवं नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, लॉयन्स क्लब बुरहानपुर ग्रेटर के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा बंटी भाई, लॉयन्स झोनल अधिकारी गोविंद देवड़ा, गुजराथी मोढ सकलपंच वणिक समाज के अध्यक्ष कमलेश शाह, आर टी आई कार्यकर्ता डॉ. आनंद दिक्षीत के विशेष आतिथ्य में व विजय कुमार सिंह शिन्दे फाउंडेशन के संरक्षक वैद्य सुभास माने व स्व.शिन्दे के परम मित्र महेन्द्र जैन की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।
सर्व प्रथम स्व.शिन्दे के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महेन्द्र जैन ने फाउण्डेशन के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी देकर सदन को अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा मीडिया फ़ोटो कैलण्डर का विमोचन भी सम्पन्न हुआ। आगंतुक अतिथियों का स्वागत फाउण्डेशन के सचिव संजयसिंह शिन्दे, दिनेश जुनागडे, रितेश बाविस्कर, लोकेश शिन्दे निलेश शिन्दे आदि ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अनिल भोसले ने कहा की शिन्दे जी की पत्रकारिता से एवं कार्यप्रणाली से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन में जितनी पारदर्शिता से कार्य किया जाये, उस कार्य से जो आत्मिक शांति प्राप्त होती है, वो प्रभु स्मरण के तुल्य है। निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा की विजयभैया ने जिस प्रकार पत्रकारिता में नाम कमाया एवं स्वयं के द्वारा समाचार पत्र निकाल कर बुरहानपुर की समस्याओं को उजागर करने में जो हिम्मत दर्शाई ,वह निसंदेह क़ाबिल ए तारीफ़ है।
आज के इस दौर में ऐसी ही पत्रकारिता की ज़रूरत है जिससे हम विकास के नये आयाम स्थापित कर सकते है। लॉयन्स क्लब बुरहानपुर ग्रेटर के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा बंटी भाई ने कहा कि मेरे साथ साथ कुछ पत्रकार यहां एसे भी है जिन्होने पत्रकारिता क्या होती है यह पत्रकारिता के गुण शिन्देजी से सीखे हैं। शिन्देजी एक नेक, इमानदार व सफल पत्रकार इसलिये थे कि वे किसी के लिये भी अच्छे कार्य करने के लिये कभी पीछे नहीं हटते थे।आर टी आई कार्यकर्ता डॉ.आनंद दीक्षित ने कहा की आज के इस वर्तमान दौर में निर्भीक निडरता वाले पत्रकारों की आवश्यकता है जो वास्तविकता को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर कर समस्या के समाधान करने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन कर सार्थकता सिध्द कर सकती है।
आज के इस कार्यकम के अवसर पर स्व.विजय कुमार सिंह शिन्दे फाउण्डेशन बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर जिले की साहित्य, समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र मे तीन हस्तियां (1) नंदकिशोर देवड़ा को साहित्यकार व इतिहासकार ( 2)मुल्ला तफ़ज़्ज़ूल हुसैन मुलायम वाला समाज सेवी एव पत्रकारिता (3) हेमराज रघुवंशी को चित्रकार,पत्रकार,साहित्यकार की हैसियत से तीनों को बुरहानपुर रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या मे मीडिया बंधुओ के साथ साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र जैन ने किया एवं आभार फाउण्डेशन संरक्षक वैद्य सुभास माने ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version