राजघाट योजना की ऊंचाई बढ़ाने के लिये मंत्री हर्ष यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए की प्रदेश के कांग्रेस सरकार की तारीफ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राजघाट योजना की ऊंचाई बढ़ाने के लिये मंत्री हर्ष यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए की प्रदेश के कांग्रेस सरकार की तारीफ | New India Times

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में जनता के लिए काम करने वाली सरकार चुनी गई है, सागर की जनता की बहुत पुरानी मांग है कि राजघाट बांध की ऊंचाई को बढ़ाया जाए जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी और इस काम को पूरा किया है। कांग्रेस पार्टी एवं सागर की जनता के साथ देवरी नगर की जनता भी उनके इस भागीरथी प्रयास के लिए हृदय से आभारी है, यह बात प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने अपने बयान में कही है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि राजघाट में जलभराव की क्षमता जितनी है वह पानी अप्रैल मई तक ही रहता है लेकिन जून जुलाई में सूख जाता है इस कारण सागर वासियों को भीषण जल संकट से जूझना पड़ता है परन्तु विगत वर्षों में इस बड़े जलसंकट से निजात दिलाने के लिए किसी भाजपा के नेता, सागर विधायक, जिले के दोनों तत्कालीन सत्ताधारी मंत्रियों ने राजघाट की तरफ ध्यान तक नहीं दिया। प्रदेश की जनता को अब भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से मुक्ति मिली है, धीरे धीरे मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। ःजब से कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं सागर के विकास के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने सागर वासियों की पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए राजघाट फेस 2 राजघाट बांध की ऊँचाई बढ़ाने के लिए 100 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की है। 30 अगस्त को संभागीय बैठक में सागर पधारे मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंत ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश अनुसार ही यह घोषणा की। राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने से 50 वर्ष तक पानी की कोई कमी नहीं आएगी यह सौगात कमलनाथ जी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version