रोटरी क्लब अन्ता ने बांटे स्वेटर | New India Times

फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​रोटरी क्लब अन्ता ने बांटे स्वेटर | New India Timesरोटरी क्लब अन्ता ने बढती सर्दियों के मौसम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को रोटेरियन ब्रिजेंदर सक्सेना के सौजन्य से 51 गर्म स्वेटर वितरित किया गया। विद्यालय में शाला परिवार की और से कार्यवाहक प्राचार्य श्रीमती आरती शर्मा ,व्याख्याता श्रीमती हंसा भंडारी ने रोटरी टीम का स्वागत किया। स्वेटर पा कर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर बोलते हुए रोटरी क्लब अन्ता के अध्यक्ष रोटेरियन अशफाक खान ने कहा की रोटरी क्लब अन्ता कई वर्षों से सम्पूर्ण अन्ता क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा और सरकारी योजनाओं में भागीदारी निभाते हुए अपने दायित्व का भली भांति निर्वहन कर रहा है। श्री अशफाक खान ने भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को दो मिनट का मोन करवाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और छात्राओं को बाबा साहेब की शिक्षा को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। इस अवसर पर रोटेरियन डॉक्टर संदीप गुप्ता ,रोटेरियन राजेंद्र मोहन आर्य , रोटेरियन ब्रिजेंदेरा सक्सेना ,रोटेरियन अनिल गर्ग ,रोटेरियन मोहम्मद नासिर ,रोटेरियन आफाक अहमद खान ,रोटरी क्लब अन्ता के सचिव श्री संदीप्त वार्ष्णे ने अपने विचार व्यक्त किये और छात्राओं को अपने जीवन में कामयाबी के गुर सिखाए , इस अवसर पर एनटीपीसी अन्ता हस्पताल की सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के विजया ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान दिया, वहीं शाला व्याख्याता श्रीमती हंसा भंडारी ने विद्यालय हॉस्टल हेतु तीन दीवार घड़ी भी रोटरी के माध्यम से विद्यालय को भेट की। अंत में विद्यालय की उर्दू व्याख्याता श्रीमती उज़मा अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version