अर्वाचीन इंडिया स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अर्वाचीन इंडिया स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस | New India Times

अर्वाचीन इंडिया स्कूल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अर्वाचीन इंडिया विद्यालय में कबड्डी मैच का तथा एड्यू-स्पोर्ट्स द्वारा खेल-कूद की विभिन्न गतिविधियां यथा-खेल प्रश्नोत्तरी, दौड़, खो-खो इत्यादि का आयोजन किया गया। कक्षा 9वीं एवं कक्षा10वीं के मध्य कबड्डी का आयोजन किया गया। दोनों ही टीम बहुत ही अच्छे से खेली एवं दोनों में तगड़ा मुकाबला हुआ। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने उन्हें तगड़ी टक्कर दी। अंत में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने मैच जीत लिया।
विद्यालय के कोच मयूर ढ़ाबे ने बताया कि दोनों ही टीम में अच्छे खिलाड़ी है और वे समान रूप से सभी को प्रशिक्षण देते हैं।
संस्था निर्देशिका श्रीमती राखी मिश्रा ने भी स्वयं विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया व कहा कि खेल प्रत्येक बच्चे के लिये अतिआवश्यक है। व्यायाम से ही बच्चे स्वस्थ रहते हैं। श्रीमती राखी मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 570 गोल करने वाले हॉकी के जादूगर, भारत के गौरव, मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर उनके चरणों में नमन किया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद सदैव देश की युवा पीढि़यों के लिए प्रेरणा का अद्वितीय प्रकाश पूंज रहेंगे।
सचिव अमित मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेल-कूद में भी प्रवीण बने। आज की मोबाइल जनरेशन को खेल के मैदान में लाने का जिम्मा भी विद्यालय का ही है। प्राचार्य उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि खेल से बच्चों का शारिरिक व मानसिक विकास अच्छे से होता हैं।
खेल शिक्षक मयूर ढाबे, एड्यू स्पोर्ट् ट्रेनर अन्वेष भट्ट, नसीमा बानो, नंदलाल पाटिल, सैयम नाइक ने मैच का सफल संचालन किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, अभिरुचि प्रमुख अंजली पिम्पलीकर, कॉर्डिनेटर दीप्ति पेच्ची, विष्णु नायर एवं ज़िया सहर एवं शाला परिवार मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version