हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय का स्थानान्तरण कोतवाली लहरपुर के लिये हो जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक के रूप में संजय पांडेय ने पद भार ग्रहण किया है।
नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने अपनी पहली परिचय बैठक में पत्रकारों व व्यापार मंडल हरगाँव को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। अगर किसी को कोई समस्या है तो जनता की सेवा के लिए हर समय मैं तथा मेरी हरगाँव पुलिस तैयार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाना परिसर में हरगाँव व्यापार मंडल व क्षेत्रीय पत्रकारों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी जलबिहार महोत्सव व मोहर्रम को एक साथ पड़ जाने से कानून ब्यवस्था को बनाये रखने के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग आपेक्षित है । बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से विशेष रूप से आग्रह कर सहयोग मांगा।
इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश सेठ, कुलदीप सिंह चावला, लवली स्टोर्स के प्रोप्राइटर सरदार हरजीत सिंह चावला, व्यापार मण्डल महामंत्री/पत्रकार चंद्रमोहन तिवारी, प्रियंक मिश्रा, शारदा एजेंसी के प्रोप्राइटर विवेक सेठ, इण्डियन मोबाइल सेन्टर के प्रोपराइटर मुज्जमिल खाँ, कमाल खाँ, पत्रकार गण अनूप रस्तोगी, अभिषेक मिश्र, सुमित शुक्ला, राकेश कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र राना, अनुपम सिंह, प्रतापतिवारी, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
