मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र) NIT:

नगर पालिक निगम बुरहानपुर के अधीन माली के पद पर सेवा में नियोजित महिला श्रीमती उषा बाई चौहान का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से उसने अपना छुट्टी का आवेदन अपनी बहू के हाथों से नगर निगम के हमेशा विवादों और सुर्खियों में रहने वाले उपयंत्री अनिल गंगराड़े के पास भेज कर गलती कर दी। हरामखोर कर्मचारी के पास एक अच्छी, नेक और खूबसूरत बीवी होने के बावजूद भी वह आवेदन पत्र लाने वाली महिला से अश्लील बातें करके उसने उक्त महिला को घर आने को कहा। चूंकि उक्त महिला भी स्वाभिमानी भारतीय महिला थी इसलिए उसने अपने पति को साथ लेकर नगर निगम आयुक्त श्री भगवान दास भूमरकर के चेंबर में पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी देकर उसे चेम्बर में बुलाने की गुहार निगमायुक्त से की। हीले बहाने के बाद जैसे ही छिछोरा और हरामखोर अधिकारी आया स्वाभिमानी महिला ने लोगों की मौजूदगी में एवं मीडिया के कैमरों के बीच उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसके वीडियो फुटेज पूरे भारत में वायरल होकर सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद निगमायुक्त का फ़रमान है कि महिला लिखित शिकायत करेगी तो वह एकशन लेंगे। शिकायत दर शिकायत के उपरांत भी निगमायुक्त का रवैया कर्मचारी को बचाने का इशारा प्रतीत होता है।
