मोहर्रम, गणेशोत्सव और जलविहार की व्यवस्था को लेकर "शांति समिति" की बैठक संपन्न | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मोहर्रम, गणेशोत्सव और जलविहार की व्यवस्था को लेकर "शांति समिति" की बैठक संपन्न | New India Times

आज शाम चार बजे कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट श्री राम प्रकाश की अध्यक्षता में मोहर्रम, गणेशोत्सव और जलविहार की व्यवस्था को लेकर “शांति समिति” की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सर्व श्री जितेंद्र सिंह परिहार सी.ओ. सिटी, सी.ओ. सदर, शहर कोतवाल जनाब देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, अन्य पुलिस अधिकारी, नगर निगम, बिजली विभाग, जल विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में उपरोक्त त्योहार मनाने में आने वाली समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों ने प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सैय्यद शहंशाह हैदर आब्दी ने भी मोहर्रम में मजलिस और मातमी जुलूस आदि में आने वाली समस्याओं पर विस्तृत प्रकाश डाला और प्रशासन ने इन्हें शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया।

अंत में उपस्थित जन समुदाय ने आपस में साथ मिलकर सभी त्योहार शांति पूर्वक मनाने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version