शासन की मंशा के अनुरूप सभी ब्लॉकों में एक एक आंगनबाड़ी बनेंगे माॅडल बाल शिक्षा केन्द्र | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

शासन की मंशा के अनुरूप सभी ब्लॉकों में एक एक आंगनबाड़ी बनेंगे माॅडल बाल शिक्षा केन्द्र | New India Times

भिंड में आज ग्राम इम्लेड़ा में शासन की मंशा के अनुरूप एक आंगनवाड़ी को माॅडल बाल शिक्षा केन्द्र बनाया गया। सभी ब्लॉकों में एक एक आंगनवाड़ी को माॅडल बाल शिक्षा केन्द्र बनाया जाएगा, (यूं कहें आंगनवाड़ी बनीं नन्हीं पाठशाला बना), इतना ही नहीं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक संशाधन जैसे टीवी, चित्र, पेंटिंग्स बनाकर बालमित्र पर्यावरण निर्मित करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही इन बाल शिक्षा केंद्रों पर प्री स्कूल के सिलेबस अनुसार आंगनवाड़ी के बच्चों को खेल खेल में उम्र के अनुरूप शिक्षा दी जाएगी।

इस शुभ अवसर पर शुभारंभ करते हुए मुख्यआतिथि सोमराज सिंह नरवरिया जनपद अध्यक्ष अटेर, विशिष्ट अतिथि हीरेन्द्र प्रताप सिंह पुर, किशन सरपंच इम्लेड़ा, महावीर शर्मा, पंकज नरवरिया, बड़े पुरोहित, चंद्रेस नरवरिया,और साथ में जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ़्फ़ार, परियोजना अधिकारी श्री परशराम शर्मा, पर्यवेक्षक श्रीमती हेमलता लोधी अन्य आंगनवाड़ी स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version