यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

28 अगस्त को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय विश्नोदा में खसरा-रूबेला जानलेवा बीमारी से बचने के टीकाकरण किया गया। इस दौरान बच्चे व शिक्षक खासे उत्साहित नजर आए। यहां कुल 350 बच्चों का टीकारकरण हुआ। बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मेडिकल टीम के साथ डॉक्टर्स ने उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को खसरा रुबेला की महत्ता बताते हुए कहा कि ये दोनों ही बीमारीया जानलेवा है। इस एक ही टीके से दोनों बीमारियों को जड़ से मिटाया जा सकता है साथ ही होने वाली प्रभाव जैसे दिमागी बुखार, निमोनिया, अपंगता से मुक्ति पाई जा सकती है। आशा ए एन एम ने सभी बच्चों का टीकाकरण किया।
इस अवसर पर सीएमएचओ से प्रशांत, पंकज, प्रधानाचार्य राजेंद्र बघेला सहित समस्त विश्नोदा स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
