समिति प्रबन्धक के यहां लोकायुक्त टीम ने की छापेमारी, करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति का किया गया आकलन | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

समिति प्रबन्धक के यहां लोकायुक्त टीम ने की छापेमारी, करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति का किया गया आकलन | New India Times

लोकायुक्त पुलिस सागर ने देवरी के तिलक वार्ड में रहने वाले सेवा सहकारी समिति ग्राम रसेना के प्रबन्धक चंद्रशेखर ढिमोले के घर पर सुबह तड़के करीब 5:00 बजे छापा मारा है। जहां पर लोकायुक्त सागर एसपी रामेश्वर यादव के निर्देशन में डीएसपी राजेश खेडे, निरीक्षक मंजू सिंह पटेल बीएम द्विवेदी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

समिति प्रबन्धक के यहां लोकायुक्त टीम ने की छापेमारी, करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति का किया गया आकलन | New India Times

लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे़ ने बताया कि रसेना सेवा सहकारीं समिति के प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले के यहां आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी जिसमें अभी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है और आगे भी कार्यवाही जारी है।
इस संबंध में सहकारी समिति के प्रबंधक चंद्रशेखर डिमोले का कहना है कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति नहीं पाई गई है मौजूदा संपत्ति उनके पास निजी खेती एवं सिकमी खेती से खरीदी गई है एवं उनकी पत्नी की नौकरी की आय भी सम्मिलित है लोकायुक्त पुलिस ने जो संपत्ति का आकलन किया है वह सभी वैद्य है और आयकर रिटर्न सुचारू रूप से जमा करते हैं लोकायुक्त अधिकारियों को उनके पास उपलब्ध संपत्ति के दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version