गुजरात के बड़ोदरा से आये प्रमाण पत्र लखीमपुर के कराटेकाओं को मिले | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गुजरात के बड़ोदरा से आये प्रमाण पत्र लखीमपुर के कराटेकाओं को मिले | New India Times

साओलीन स्पोर्टस ऑफ आर्टस के तत्वाधान में सितोरिमु कराटे टू एसोशिएशन ऑफ इण्डिया गुजरात की तरफ से लखीमपुर खीरी के शिक्षक भवन निकट काशीनगर में दो जून 2019 को कराटेकाओं की बेस्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें श्वेत से पीले बेल्ट में सान्वी क्षवि कासवी दीपांशी चमन पुष्पराज दीव्य राज सोमित शिवांक अनामिका प्रिशा अनामिका गौरी अवस्थी शिल्पी अथर्व चित्रा माही पीले से नारंगी बेल्ट में अफसाना वर्नित अनमया नारंगी से हरे बेल्ट में सार्थक नीलू अरूणी अवनीश सान्वी निधि आस्था तथा आयुश हरे से ब्लू परपल में धर्मजीत तथा रेशव पाण्डेय ब्लू से भूरे ब्लेक में कफील खान ताहा खान इन सभी कराटेकाओं ने परीक्षा दी थी।परीक्षा के दौरान प्रशिक्षक के रूप में सूरज सिंह ब्लेक बेल्ट विनीत कश्यप ब्लेक बेल्ट सौरभ राज अक्षय कश्यप विवेक जयसवाल एडवांश ब्लेक बेल्ट की देखरेख में सम्पन्न हुआ।इन सभी कराटेकाओं का प्रमाण पत्र सितोरियु कराटे टू एसोशिएशन ऑफ इण्डिया के चीफ सिहान जैयस धैबर के द्वारा बडोदरा गुजरात से भेजा गया।जिसे पाकर सभी कराटेकाओं ने खुशी का इजहार किया है।इन प्रमाण पत्रों का वितरण प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी मंत्री मनोज शुक्ला छैलविहारी मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने सभी छात्र छात्राओं को वितरित किया।इसके आयोजक सितोरियु कराटे एसोशिएसन ऑफ यूपी के चीफ जितेन्द्र बरनवाल ब्लेक बेल्ट तीन व अनुदेशक पिपरिया रहे।कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र बरनवाल ने शिक्षक भवन में उपस्थित सभी कराटेकाओं को बताया की आज के समय में सबसे ज्यादा आवश्यक्ता है अपने आपको राहगीरों से बचना मनचलों से बचना इसके लिए कराटे सीखना जरूरी है इसके सीखने से जहां आप अपनी रक्षा तो कर ही सकते हैं और समस्या आने पर दूसरे की भी मदद कर सकते है।कराटे सीखने से आत्मविश्वास भी बढता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version