रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आम्बुआ में मंगलवार के दिन साप्ताहिक हाट बाजार लगता है, इस बाजार में आस पास के गांव, फलियो के लोग दुर्गम इलाको से आते हैं। यहा पर प्रारम्भ से ही सप्ताह भर का हाट, खाने-पीने की सामग्री ले जाने की परम्परा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से व्यापारी व ग्राहक दोनों ही चिन्तित दिखाई दिये। बाहर के व गाँव के व्यापारियों को भी साप्ताहिक हाट के दिन का बेसब्री से इन्तजार रहता है। लगातार तेज बारिश से आस पास के सभी नदी नाले उफान पर हैं, हाट बाजार में कुछ व्यपारियो ने दुकानें लगाईं तो कुछ तेज बारिश को देखकर बिना दुकान लगाए ही वापस लौट गए। ग्रामीण ग्राहकों बहुत कम संख्या होने से दिन भर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। तेज बारिश के परिणाम स्वरूप कुछ सब्जियों व फल-फ्रूट की दुकान वालों ने औने पोने दामों पर अपना माल देकर चले गये।
