त्योहारों को लेकर देवरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

त्योहारों को लेकर देवरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

शांति, सौहाद्र, अमन और भाई-चारे के साथ मोहर्रम, गणेश चतुर्थी और पर्यूषण पर्व मनाये जाने का निर्णय शांति समिति की बैठक में लिया गया। देवरी शांति वैठक में लोगों ने का कि हम सब साथ मिलकर त्यौहार-पर्वों को परम्परा अनुरूप मनायेंगे। बैठक की अध्यक्षता सी एल वर्मा अनुविभागीय अधिकारी ने की।

त्योहारों को लेकर देवरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

बैठक में विशेष रुप से मौजूद रहे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजीत पटेल ने कहा कि यहां अच्छी परम्परा से आयोजन हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा सदस्यों के सुझावों के अनुरुप साफ सफाई पेयजल और विघुत की व्यवस्था की जायेगी। थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने कहा ध्वनि विसतारक यंत्रों का उपयोग उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरुप स्व-प्रेरणा से पालन किया जायें। साथ ही यह भी कहा गया अखाड़े में हथियार हाथ में लेकर न चला जायें। यह भी कहा गया हैं कि इस दौरान आपत्ति जनक स्लोगन न बोले जायें, ऐसा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही गई। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि जुलूस जगराते मार्गो पर यातायात बाधित न हो ध्यान रखा जायें। पण्डाल 11 के. वी लाइन के लाइन के नीचे न बनाये जानें का आवहान किया गया। साथ ही जगराते का आयोजन में भी इस बात का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।

त्योहारों को लेकर देवरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

बैठक में एसडीएम सी एल वर्मा, कुलदीप पराशर तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष मंयक चौरसिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठ्या, प्रदीप टेकाम, संतोष उईके बिजली विभाग, रामगोपाल बड़ेरिया, सुमित शर्मा, शेलेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक, संदीप जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष, रजनीश जैन वरिष्ट कांग्रेस नेता, विजय गुरु, नईम खान, अनवर कुरेशी, गंगा राम पटेल, शमीम अंसारी, सन्तोष चौबे, सतीश राजोरिया, अरविन्द शांडिल्य, पवन मिश्रा, विजय गुरु, गोरव पाड़े आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version