फिल्मी स्टाइल में असलहे के दम पर दिनदहाड़ें बदमाशों ने की बैंक में लूट | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

फिल्मी स्टाइल में असलहे के दम पर दिनदहाड़ें बदमाशों ने की बैंक में लूट | New India Times

जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। पुलिस महकमे द्वारा अपराध पर नियंत्रण करने की मुहिम और दावों की पोल खुल गई है। हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अंबेडकरनगर जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जा पुर में स्थित आईसीआईसीआई बैंक में दुस्साहस का परिचय देते हुए हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 11:30 बजे के करीब सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम देते समय तमंचे से कई फायरिंग भी की जिससे कि टांडा क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया नाका बंदी हुई मगर बदमाश पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया और बैंक में आए ग्राहकों से भी पूछताछ की फिलहाल डकैती की वारदात को सीसीटीवी कैमरे में खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने डकैतों को जल्द दबोचने का दावा किया है। सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version