राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

केसली थाना अंतर्गत ग्राम मरामाधौ में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, देवरी एसडीओपी अजीत पटेल के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 25 अगस्त की रात्रि मुखबिर कि सूचना पर ग्राम मरामाधौ में छापामार कार्रवाई में जगदीश पिता भूपत आदिवासी उम्र 45 वर्ष से 600 ग्राम गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत 5000 हजार रूपये है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कारवाही की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी एमके जगेत, दशरथ, हुकुम, विकास की मुख्य भूमिका रही।
