रहीम शैरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आलीराजपुर जिले में कांग्रेस पार्टी की मजबुती एवं सक्रियता लाने के लिए संगठन नेताओं द्धारा जिले के ग्रामिण अंचलों का दौरा कर पार्टी के निष्ठावन कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उन्हें सक्रिय किया जाएंगा। आगामी दिनों में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएंगा। मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की सुचारु रुप से क्रियांवयन की निगरानी हेतु जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर निगरानी समिति का गठन शिघ्र ही किया जाएंगा। यह समिति आमजनो को सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु निगरानी का कार्य करेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ मे मजबुती एवं सक्रियता लाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी संगठन के अधिनिस्थ ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, एनएसयुआई एवं आईटीसेल की कार्यकारिणी का गठन शिघ्र किया जाएंगा। जिसमे कांग्रेस के निष्ठावान एवं सक्रिय नेताओ व कार्यकर्ताओ को स्थान दिया जाएंगा।
निष्क्रिय एवं दल बदलु दोगले कार्यकर्ताओ को संगठन मे कोई जगह नही दी जावेगी।
श्री पटेल ने संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो को निर्देशित किया हे कि वह आगामी एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी की सुची बनाकर अनुमोदन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को पे्रषित करे। उक्त सुची प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल स्वीकृति के लिए भेजी जाएंगी। उन्होने बताया कि कार्यकारिणी सुची बनाते समय जिला कांग्रेस संगठन नेताओ एवं जनप्रतिनिधियो का मार्गदर्शन जरुर ले लेवे। श्री पटेल ने बताया कि जिला कांग्रेस संगठन द्धारा मप्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने एवं उसका लाभ प्रत्येक जरुरतमंद को दिलाए जाने ओर अमलीजामा पहुचाने का प्रयास किया जाएंगा। इसके लिए शिघ्र ही जिला कांग्रेस द्धारा निगरानी समिति का गठन किया जाएंगा। जो सरकार की विभिन्न योजनाओ पर अपनी पेनी नजर रखेगी।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी द्वारा दी गई है।
